जलगांव में सिंधी समाज के मेधावी विद्यार्थियों का 30 अगस्त को होगा सम्मान व मार्गदर्शन जलगांव: पूज्य सिंधी पंचायत ऊबावडो बहावलपुर (जलगांव) की ओर से शहर के होनहार और गुणी विद्यार्थियों के लिए एक विशेष ‘सत्कार समारोह एवं मार्गदर्शन शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। अमर शहीद संत कंवरराम ट्रस्ट के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम 30 अगस्त 2026 (रविवार) को संत बाबा हरदासराम समाज मंदिर में आयोजित होगा।मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. हसवानी नवीन, सी.ए. पंकज दारा ,,उपस्थित रहेंगे. आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करना और उन्हें आगे के करियर के लिए सही दिशा प्रदान करना है। सत्कार की पात्रता एवं श्रेणियां: 10वीं एवं 12वीं: 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र। स्नातक (Graduation): B.Com, B.Sc, B.A आदि में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी। प्रोफेशनल डिग्री: डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट आदि। पोस्ट ग्रेजुएशन व उच्च शिक्षा: CA, CS, CWA, PhD या अन्य स्नातकोत्तर डिग्रीधारक। विशेष सम्मान: IIT, IIM, UPSC, MPSC में सफलता पाने वाले, विदेश में अध्ययनरत या शैक्षणिक व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। पूज्य सिंधी पंचायत ऊबावडो बहावलपुर ने समस्त सिंधी समाज के लोगों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। Post navigation सास ने दामाद को किडनी दान कर बचाया जीवन, बेटी का सुहाग रखा कायम उड्डाणपुल के पास से कार सहित 75 हजार रुपये का सामान चोरी