टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की क्राइम डिटेक्शन टीम (DB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 87 हजार रुपये मूल्य की चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्र गोपाल चव्हाण (23, खोटेनगर) और मुकेश ताराचंद चव्हाण (26, पिंप्राला हुडको) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वाघनगर निवासी संतोष रणछोड़ सेंडाणे की होंडा शाइन मोटरसाइकिल 17 मई 2026 को सिंधी कॉलोनी रोड स्थित समर्थ हॉस्पिटल परिसर से चोरी हो गई थी, जिसके बाद एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक बबन आव्हाड के मार्गदर्शन में अपराध खोज दल ने तकनीकी जांच शुरू की। शहर के विभिन्न हिस्सों और समर्थ हॉस्पिटल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उनके पास से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। मामले की आगे की जांच जारी है। Post navigation राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) का कलेक्टर कार्यालय पर 4 घंटे घेराव, डीजल संकट को लेकर किसानों के समर्थन में उग्र आंदोलन जलगाँव ज़िले में ग्राम सेवकों द्वारा लिए गए अवैध यात्रा भत्ते की वसूली के आदेश जारी RTI कार्यकर्ता और समाज सेवक भगवान चौधरी की लगातार कोशिशों को मिली सफलता