लंदन में आयोजित ‘हिस्ट्री ऑफ पॉलिटिकल आइडियाज’ अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रा. डॉ. सुनील नेवे की सहभागिता

ब्रिटिश लोकतंत्र, राजनीतिक विचारों के इतिहास और शोध के नए आयामों का किया गहन अध्ययन

प्रतिनिधि :

सेकंडरी एज्युकेशन सोसायटी संचालित कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, भालोद के राज्यशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रा. डॉ. सुनील मधुकर नेवे ने 1 जुलाई 2026 को लंदन स्थित , सेनेट हाउस, में आयोजित प्रतिष्ठित ‘History of Political Ideas Seminar’ में सहभागिता दर्ज की।

विश्वभर के प्रख्यात प्राध्यापकों, शोधकर्ताओं, शोध विद्यार्थियों एवं राजनीतिक चिंतकों की उपस्थिति में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में लोकतंत्र का विकास, राज्य की अवधारणा, स्वतंत्रता, समानता, न्याय, आधुनिक राजनीतिक सिद्धांत, उदारवाद, राष्ट्रवाद, संविधानवाद तथा समकालीन वैश्विक राजनीति में हो रहे परिवर्तनों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

सेमिनार के दौरान प्रा. डॉ. नेवे ने विभिन्न देशों के विद्वानों से संवाद कर राजनीतिक विचारों के इतिहास का आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रभाव, शोध की नई दिशाओं तथा राज्यशास्त्र विषय से जुड़ी वैश्विक गतिविधियों का अध्ययन किया। इस चर्चा से उन्हें भारतीय संविधान, संसदीय लोकतंत्र और भारतीय राजनीतिक चिंतन को वैश्विक स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए अनेक नई अवधारणाओं और शोध दृष्टिकोणों को समझने का अवसर मिला।

इससे पूर्व भी प्रा. डॉ. नेवे ने , तथा में आयोजित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं। उनके शोध कार्यों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक जगत में विशेष पहचान मिली है और वे राज्यशास्त्र विषय के वैश्विक शैक्षणिक संवाद में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इंग्लैंड के अध्ययन दौरे के दौरान उन्होंने , , , , तथा सहित कई ऐतिहासिक और शैक्षणिक संस्थानों का दौरा कर ब्रिटिश संसदीय लोकतंत्र, न्याय व्यवस्था, शोध संस्कृति और सार्वजनिक प्रशासन का प्रत्यक्ष अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि इन अनुभवों का उपयोग विद्यार्थियों के अध्यापन, शोध और राज्यशास्त्र विषय की गुणवत्ता वृद्धि के लिए किया जाएगा।

प्रा. डॉ. नेवे की इस अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक उपलब्धि पर विधायक , सेकंडरी एज्युकेशन सोसायटी, भालोद के अध्यक्ष गणेश नेहेते, उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी, सचिव भास्कर पिंपळे, चेयरमैन हेमलता ताई इंगळे, उपाध्यक्ष नारायण बापू चौधरी, प्राचार्य प्रा. डॉ. किशोर कोल्हे, मुख्याध्यापक आर. एस. जावळे, प्राथमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका नीलवंती बोरोले, संस्था के पदाधिकारियों, संचालक मंडल, शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

प्रा. डॉ. नेवे की इस सहभागिता से कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, भालोद तथा उत्तर महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंच से जोड़ने में निश्चित रूप से बल मिलेगा और विद्यार्थियों को वैश्विक शोध संस्कृति से परिचित कराने की दिशा में यह अध्ययन दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

Don`t copy text!