टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : जलगांव शहर में अपराध की एक और गंभीर घटना सामने आई है। शिवाजी नगर पुल के नीचे एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की खबर ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घायल युवक की पहचान भरत शामलाल कुकरेजा (उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे की है। भरत कुकरेजा अपने काम से लौट रहे थे, तभी शिवाजी नगर पुल के पास आरोपी गजानन पाटील ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आरोपि ने चाकू से वार करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल अवस्था में भरत को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी गजानन पाटील तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आसपास के इलाकों में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

स्थानीय लोगों की मांग:

👉 रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए

👉 असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जाए

👉 आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

यह घटना एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है।

Don`t copy text!