जलगांव में वरिष्ठ रंगकर्मी ज्ञानेश्वर गायकवाड को भावभीनी श्रद्धांजलि

बालरंगभूमि परिषद की शोकसभा में रंगकर्मियों ने याद किया उनका योगदान, परिवार की उपस्थिति से माहौल हुआ भावुक

जलगांव | वरिष्ठ रंगकर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बालरंगभूमि परिषद, जलगांव जिला शाखा की ओर से एक भावपूर्ण शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व, कार्य और रंगमंच के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विशेष बात यह रही कि यह शोकसभा उसी रामनारायण सभागार में आयोजित की गई, जहां ज्ञानेश्वर गायकवाड ने एक ही दिन में एक ही बाल नाटक के दस मंचन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।

इस श्रद्धांजलि सभा में पुणे से उनकी सहधर्मिणी , पुत्री तथा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभा के अंत में अंजली धारु ने अपने भावपूर्ण संबोधन में ज्ञानेश्वर गायकवाड और जलगांव शहर के बीच के गहरे आत्मीय संबंधों को याद करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि सभा में बालरंगभूमि परिषद, जलगांव जिला शाखा के अध्यक्ष , वरिष्ठ रंगकर्मी , , , , , , तथा नासिक के रंगकर्मी ने अपने संस्मरण साझा करते हुए ज्ञानेश्वर गायकवाड के कला-साधना और व्यक्तित्व का स्मरण किया।

कार्यक्रम का संचालन ने किया। शोकसभा में बालरंगभूमि परिषद के पदाधिकारी, सदस्य, शहर के कलाकार, नाट्यप्रेमी तथा ज्ञानेश्वर गायकवाड के मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने नम आंखों से अपने प्रिय रंगकर्मी को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

Don`t copy text!