टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेटीचंड के उपलक्ष्य में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार आयोजन किया जा रहा है। झूलेलाल प्रीमियर लीग (JPL) – सीजन 3 के तहत प्लेयर ऑक्शन का आयोजन शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को रात 8 बजे से किया जाएगा। यह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 17 में रविवार से 24 में 2026 तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 1 बजे तक खेला जाएगा, जिसमें शहर के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन समिति द्वारा बताया गया है कि यह लीग खेल भावना को बढ़ावा देने और समाज को एकजुट करने का एक प्रयास है। प्लेयर ऑक्शन का आयोजन नमरता फार्म हाउस, शिरोली रोड, जलगांव में किया जाएगा, जहां सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है। इस दौरान टीम मालिक खिलाड़ियों पर बोली लगाकर अपनी टीम तैयार करेंगे, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच और भी बढ़ेगा। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों और दर्शकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह लीग न केवल खेल का मंच प्रदान करेगी, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर भी देगी। Post navigation शनिवार को जैन ड्रीम स्पेसेस के भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उद्घाटन समारोह बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट पर; हेल्पलाइन 1098 के ज़रिए शिकायतें दर्ज कराने की अपील जारी