टीम झुलेलाल न्यूज । २२ जनवरी २०२६ । जळगाव स्थानीय पूज्य सेवा मंडल परिसर स्थित गौरीशंकर भगवान मंदिर का कल, २३ जनवरी (वसंत पंचमी) को २१वां स्थापना दिवस (वर्धापन दिन) बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। दिनभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा मे प्रातः ६:३० बजे गौरीशंकर भगवान का विधि-विधान से महा-जलाभिषेक किया जाएगा। सुबह ९:०० बजे सुबह की विशेष आरती संपन्न होगी। शाम ७:०० बजे महिला भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु महिलाएं सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी। रात ९:३० बजे महाआरती के साथ स्थापना दिवस समारोह का समापन होगा। अमर शहीद संत कंवरराम ट्रस्ट और पूज्य सेवा मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में उपस्थित होकर धर्मलाभ उठाएं और दर्शन का लाभ लें। Post navigation जलगांव में 25 जनवरी को भव्य ‘भगवा सभा’ और पदयात्रा; हिंदू राष्ट्र-जागृति सभा के उपलक्ष्य में आयोजन