भुसावल में तड़के कॉम्बिंग ऑपरेशन; 23 संदिग्ध वाहन जब्त, देसी कट्टे सहित हथियार बरामद 99 आरोपियों की जांच, चोरी की बाइक बरामद; अवैध शराब भट्टियों पर भी कार्रवाई भुसावल | प्रतिनिधि भुसावल शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 10 जून की सुबह 3 बजे से 9 बजे तक पुलिस द्वारा विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान के दौरान अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस ने 23 संदिग्ध वाहन जब्त किए, जबकि एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो तलवारें और एक कोयता बरामद किया। 99 आरोपियों की जांच, 63 घरों की तलाशी ऑपरेशन के दौरान कुल 99 आरोपियों की जांच की गई तथा 63 संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली गई। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर उनके इंटरोगेशन फॉर्म भी भरवाए। हथियार बरामद, चार मामले दर्ज कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो तलवारें और एक कोयता बरामद किया। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कुल चार अपराध दर्ज किए गए हैं। वाहन जांच अभियान में 23 वाहन जब्त विशेष नाकाबंदी और वाहन जांच अभियान के दौरान 112 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 23 संदिग्ध वाहनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अवैध शराब भट्टियों पर धावा शहर से सटे क्षेत्रों में चल रही अवैध देसी शराब भट्टियों पर पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान करीब 1 लाख 9 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया तथा बड़ी मात्रा में रसायन नष्ट किया गया। चोरी की बाइक बरामद, वांछित आरोपी गिरफ्तार अभियान के दौरान चोपड़ा पुलिस स्टेशन के अपराध क्रमांक 84/2026 में चोरी गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं मध्यप्रदेश के खंडवा जीआरपी पुलिस को वांछित एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया। भारी पुलिस बल रहा तैनात यह विशेष अभियान अपर पुलिस अधीक्षक और उपविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में चलाया गया। कार्रवाई में 20 पुलिस अधिकारी, 200 पुलिस कर्मी तथा 5 आरसीपी प्लाटून शामिल रहे। अपराधियों में मचा हड़कंप पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराध, अवैध हथियार, अवैध शराब और फरार आरोपियों के खिलाफ ऐसी विशेष मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी। Post navigation बाल श्रम के खिलाफ जळगांव पुलिस की विशेष मुहिम; दो मामले दर्ज जिलाधिकारी ने पाचोरा तहसील के सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की; लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश