टीम झुलेलाल न्यूज । दि.२८ जनवरी २०२६ । शहर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाबा नगर, प्राइमरी स्कूल परिसर और सालार नगर के निवासियों को जल्द ही नाले के गंदे पानी की समस्या से निजात मिल सकती है। पिछले लंबे समय से तेज बारिश के दौरान इन इलाकों के घरों में नाले का दूषित पानी घुसने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इंजीनियर के साथ किया जमीनी निरीक्षण जनता की इसी गंभीर समस्या को देखते हुए नवनिर्वाचित नगरसेविका कलाबाई शिरसाले के सुपुत्र और युवा समाजसेवी चेतन शिरसाले ने सक्रियता दिखाई है। उन्होंने मनपा (नगर निगम) के इंजीनियर योगेश वाणी को मौके पर बुलाया और प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और गंदे पानी की निकासी न होने के कारणों को प्रत्यक्ष रूप से दिखाया। नगरसेवक से बढ़ीं उम्मीदें चेतन शिरसाले ने आश्वासन दिया कि वे इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए नगर निगम प्रशासन के साथ निरंतर ‘फॉलो-अप’ (पाठपुरवा) कर रहे हैं। नाले की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग को उन्होंने प्रमुखता से रखा है। क्षेत्र के नागरिकों में अब इस बात की उम्मीद जगी है कि शिरसाले परिवार के प्रयासों से उन्हें इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिलेगी। बारिश में घरों में गंदा पानी घुसना न केवल असुविधाजनक है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है। हम जल्द से जल्द इस समस्या को हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” – चेतन शिरसाले Post navigation Plane Crash : डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार, एक्सीडेंट में मौत हुई रामराज्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए जलगांव में 1 फरवरी को हिंदू राष्ट्र जागृति सभा का आयोजन