अंतुर्ली में ओलावृष्टि और तेज आंधी से हुए नुकसान का केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षाताई खडसे ने किया निरीक्षण मुक्ताईनगर (संवाददाता) : पिछले कुछ दिनों से हुई प्री-मानसून बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी के कारण जिले के कई गांवों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसी पृष्ठभूमि में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षाताई खडसे ने आज मुक्ताईनगर तहसील के अंतुर्ली गांव का दौरा कर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं किसानों के साथ केले की फसलों को हुए नुकसान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं और नुकसान की जानकारी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी। रक्षाताई खडसे ने प्रभावित खेतों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया तथा किसानों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि नुकसान का वास्तविक आकलन करने के लिए बीमा कंपनी और कृषि विभाग के अधिकारियों को पहले ही मौके पर जाकर पंचनामा करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नुकसानग्रस्त किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं। रक्षाताई खडसे ने सभी प्रभावित किसानों से अपील की कि वे अपने नुकसान की जानकारी तुरंत संबंधित कृषि अधिकारियों तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को दें, ताकि पंचनामा और सहायता प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। Post navigation जलगांव में रचा जाएगा आध्यात्मिक इतिहास; 12 हनुमान, श्रीराम दरबार और सप्तचिरंजीवों का देश का पहला अनूठा मंदिर तैयार 65 वर्षीय मरीज को महादेव हॉस्पिटल में मिला नया जीवन; ड्यूल-चेंबर पेसमेकर का सफल प्रत्यारोपण