टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव :  मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र (न्यूरोलॉजी) से संबंधित गंभीर बीमारियों के समग्र एवं अत्याधुनिक उपचार के उद्देश्य से महादेव हॉस्पिटल में 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं के साथ अत्याधुनिक न्यूरोलॉजी अतिदक्षता (आईसीयू) विभाग शुरू किया गया है। मरीजों के लिए सरकारी योजनाओं के साथ कैशलेस उपचार सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

इस विभाग में मल्टी-पैरामीटर मॉनिटरिंग, आईसीपी मॉनिटरिंग, ईईजी, वेंटिलेटर केयर तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक अतिदक्षता सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा न्यूरो-रिहैबिलिटेशन के अंतर्गत फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी तथा दीर्घकालीन पुनर्वास (रीहैबिलिटेशन) की सुविधा भी मरीजों को दी जाएगी।

हॉस्पिटल में स्ट्रोक (लकवा) प्रबंधन, इस्केमिक एवं हेमोरेजिक स्ट्रोक का त्वरित उपचार, थ्रोम्बोलाइसिस, उन्नत अतिदक्षता देखभाल, मस्तिष्क में रक्तस्राव, एन्यूरिज्म, मिर्गी (एपिलेप्सी), दौरे, रीढ़ की हड्डी से संबंधित रोग, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, गंभीर सिरदर्द एवं माइग्रेन, मस्तिष्क ज्वर तथा मस्तिष्क संक्रमण जैसी बीमारियों के लिए विशेष उपचार सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इस विभाग के मुख्य सलाहकार डॉ. कमलेश तायडे (एमडी मेडिसिन), जिन्होंने नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल से न्यूरोलॉजी का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उनके मार्गदर्शन में यह सेवा संचालित की जा रही है। साथ ही डॉ. हितेश मोरे एवं डॉ. आशिक शेख योजना समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं।

हॉस्पिटल प्रशासन के अनुसार, इस सुविधा के माध्यम से अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में मरीजों को त्वरित एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना एवं अन्य सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के अंतर्गत भी उपचार सुविधा उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : 0257-2231007 / 9923627227

महादेव हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि “मस्तिष्क से जुड़ी हर समस्या का समय पर और उचित उपचार” के उद्देश्य से आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएं शुरू की गई हैं।

Don`t copy text!