टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : मोबाइल सैमसंग, विवो, ओप्पो की कीमतें 40% तक बढ़ीं देश में स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ गई हैं। विवो, सैमसंग, ओप्पो, रियलमी और शाओमी जैसे स्मार्टफोन ब्रांड्स ने कीमतों में 40% तक की बढ़ोतरी की है। इसका मुख्य कारण चिप्स की कमी है, क्योंकि कारखाने अब एनवीडिया (Nvidia) की एआई चिप्स पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। साथ ही, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे माल की कीमतें भी बढ़ गई हैं। सप्लाई चेन बाधित होने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मेमोरी चिप की कीमतें 120% तक बढ़ीं पिछले 3 महीनों में चिप की कीमतों में भारी उछाल आया है। मेमोरी चिप की कीमतें दिसंबर से फरवरी के बीच 120% तक बढ़ गई हैं। फोन की उत्पादन लागत में चिप का हिस्सा 18% से बढ़कर 40% हो गया है। ब्रांड्स इस बढ़े हुए खर्च का बोझ ग्राहकों पर डाल रहे हैं। सेकंड हैंड फोन का ट्रेंड बढा अब लोग नया फोन खरीदने के बजाय पुराने फोन दुरुस्त करा रहे हैं। लोग केवल जरूरी चीजों पर ही खर्च कर रहे हैं। इस साल स्मार्टफोन की बिक्री में 10% की गिरावट आने की संभावना है Post navigation 10 अप्रैल: सिंधी भाषा दिवस पर विशेष “मातृभाषा का सम्मान – सिंधी पहचान की शान” करुणा का एक सुंदर संदेश: रमेशकुमार मुनोत की मुफ्त पानी के कुंड और फीडर बांटने की पहल जारी