टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : जामनेर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मिली गुप्त सूचना के आधार पर एलसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिवरखेड़ा रोड स्थित एक घर पर छापा मारकर ऑनलाइन IPL क्रिकेट सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग घर के अंदर बैठकर IPL मैचों पर ऑनलाइन दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ₹9 लाख 2 हजार 300 नकद, ₹1 लाख 30 हजार कीमत के मोबाइल फोन, ₹25 हजार मूल्य का टीवी व साउंडबार, 41 एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत ₹10 लाख 53 हजार 800 बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें देवानंद सुभाष सोनवणे, रितेश अशोक नेरकर, परीक्षित रविंद्र पाटिल तथा प्रवीण जगन्नाथ तहकाडे (सभी निवासी जामनेर) शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धारा 4 व 5 के तहत जामनेर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 236/26 दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। Post navigation जलगाँव में शनि पेठ पुलिस ने, बिना परमिट के रह रही एक बांग्लादेशी महिला और उसे पनाह देने वाले व्यक्ति के ख़िलाफ़ कार्रवाई की है। आज, पूरे जलगाँव ज़िले में “ज़ीरो टॉलरेंस” (बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने वाला) अभियान चलाया गया।