टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : श्री संत गुलाब बाबा महाअमृत महोत्सव वर्ष ३७ वा तथा श्री संत अवलिया उत्तम बाबा महानिर्वाण महोत्सव उत्साह के साथ संपन्न

जळगांव: श्री की कृपा आशीर्वाद से पिछले ३७ वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दिनांक २९/०३/२०२६ से ३०/०३/२०२६ सोमवार तक श्री संत गुलाब बाबा महाअमृत महोत्सव तथा श्री संत अवलिया उत्तम बाबा महानिर्वाण महोत्सव आयोजित किया गया था.

उक्त महोत्सव में भजन, कीर्तन, मां गायत्री ५ कुंडी महायज्ञ, दही हंडी, गोपाल काला तथा अन्नदान महाप्रसाद का भव्य दिव्य कार्यक्रम भक्त जनों के प्रचंड सहयोग से बड़े आनंद में संपन्न हुआ. महोत्सव में श्री के चरण पादुकाओं के हजारों भक्तों ने दर्शन लेकर तथा महाप्रसाद का लाभ लेकर पुण्य कर्म में हाथ बंटाकर जीवन सफल किया.

उक्त महोत्सव का आयोजन श्री संत गुलाब बाबा भक्त मंडल ने किया था तथा कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार संत गुलाब बाबा प्रचार प्रसारक सोनू पाटील बैनर वाले, राजूभाऊ शर्मा (पतंजलि वाले), शामभाऊ बाहेती (गव्यम दूध वाले), बालकृष्ण बाहेती सर, एन.वी पाटील आबा, निंबा बाबुराव पाटील (किनोदकर), हरिभाऊ देशमुख, गायत्री यज्ञ प्रमुख ने अथक परिश्रम कर कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न कराया

You missed

Don`t copy text!