टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव :सिंधी समाज का प्रमुख पर्व चेटीचंड (सिंधी दिवस) बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी अवसर पर गोलाणी मार्केट सिंधी संगत द्वारा एक भव्य कार्यक्रम “लाल साईं जो मेलो” का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को गोलाणी मार्केट में आयोजित होगा, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों को परिवार सहित आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में कई आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इसमें लाल साईं के गीतों पर आधारित भजन संध्या, बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, और लाल साईं की वेशभूषा प्रतियोगिता शामिल हैं। इसके अलावा लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुफ्त बेसिक हेल्थ चेकअप शिविर भी लगाया जाएगा।

कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण रहेगा “होजमालो डांसधूम”, जिसमें लाल साईं की मौजां ही मौजां के साथ प्रतिभागियों को ढेर सारे गिफ्ट और इनाम भी दिए जाएंगे।

इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के लिए नाश्ते और दोपहर के प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें पुलाव,नाश्ता और शर्बत परोसा जाएगा।

गोलाणी मार्केट सिंधी संगत ने समाज के सभी लोगों से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है |

Don`t copy text!