टीम झूलेलाल न्यूज़ 17 फरवरी 2026!

जलगाव शहर के परिक्षार्थी गौरव खानचंदानी यह होनहार छात्र ने देश की प्रतिष्ठित JEE Main परीक्षा में 99.70% मार्क मिला कर शानदार सफलता प्राप्त कर के अपने खानचंदानी परिवार और जलगाव क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
छात्र गौरव खानचंदानी ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। परिवारजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
IIT के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और गौरव खानचंदानी के पिता मनोज 103 बार ब्लड भी दिया है, यह उनके परिवार की गौरवशाली बात है, मनोज मुरलीधर खानचंदानी इनकी गोविंद मोबाईल यह जलगाव स्थित गोलाणी मार्केट मे फर्म है, गौरव खानचंदानी इनको उनकी माँ भाविका मनोज खानचंदानी इनसे बहुत प्रेरणा मिली है वो बेहतरिन टीचर और समाजसेविका है.
गौरव खानचंदानी यह छात्र को स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।

Don`t copy text!