जलगांव में दिव्य सत्संग समागम का आयोजन; सद्गुरु स्वामी भगतप्रकाशजी महाराज के सानिध्य में होंगे प्रवचन

जलगांव, प्रतिनिधि : श्री प्रेमप्रकाश मंडल की ओर से जलगांव में दिव्य सत्संग समागम का आयोजन किया गया है। श्री प्रेमप्रकाश मंडलाध्यक्ष सद्गुरु स्वामी भगतप्रकाशजी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को सत्संग एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा।

यह कार्यक्रम 16 अक्टूबर, शुक्रवार और 17 अक्टूबर, शनिवार 2026 को आयोजित किया गया है। सत्संग का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 6 से रात 8 बजे तक रहेगा।

कार्यक्रम का आयोजन श्री प्रेमप्रकाश आश्रम, गुरुनानक सोसायटी, गणपति नगर, जलगांव में किया गया है। प्रेमप्रकाश सेवा मंडली, जलगांव की ओर से श्रद्धालुओं से इस दिव्य सत्संग समागम में उपस्थित रहकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की गई है।

संपर्क : 9404217537

Don`t copy text!