टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : गोदावरी फाउंडेशन की सचिव डॉ. वर्षा पाटील के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक उपक्रमों का आयोजन किया गया। गोदावरी इंजीनियरिंग कॉलेज, डॉ. उल्हास पाटील मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा महादेव अस्पताल में उनका उत्साहपूर्वक स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

डॉ. उल्हास पाटील मेडिकल कॉलेज में डॉ. वर्षा पाटील के आगमन पर ढोल-ताशों की गूंज और पुष्पवर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद डॉ. केतकी पाटील सभागृह में जन्मदिन अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर गोदावरी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उल्हास पाटील, उपाध्यक्ष सुभाषदादा पाटील, सदस्य डॉ. केतकी पाटील, डॉ. वैभव पाटील, डॉ. अनिकेत पाटील, डॉ. सौरभ पाटील सहित विभिन्न महाविद्यालयों के डीन, प्राचार्य, चिकित्सक, प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में डीन डॉ. प्रशांत सोलंके ने अपने संबोधन में कहा कि गोदावरी फाउंडेशन की स्थापना और विकास में डॉ. वर्षा पाटील का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गोदावरी आजी के बिना यह पहला जन्मदिन मनाया जा रहा है, लेकिन उनका आशीर्वाद डॉ. वर्षा पाटील के साथ है। उन्होंने कहा कि डॉ. उल्हास पाटील के प्रत्येक निर्णय में डॉ. वर्षा पाटील ने हमेशा मजबूत साथ दिया है। बहू, पत्नी, मां, सास और दादी जैसी विभिन्न भूमिकाओं में वे सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इसके बाद बीएचएम, एमबीबीएस, आयुर्वेद, फिजियोथेरेपी, नर्सिंग और होम्योपैथी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य, समूह नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रजिस्ट्रार प्रमोद भिरूड, प्रा. डॉ. पीयूष वाघ, डॉ. विद्यानंद आठवले और डॉ. धनंजय बोरोले ने भी एकल गीत प्रस्तुत किए।

समारोह के दौरान मान्यवरों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। गोदावरी फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों एवं प्रमुखों ने डॉ. वर्षा पाटील का अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. उल्हास पाटील ने मार्गदर्शन किया, जबकि सचिव डॉ. वर्षा पाटील ने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन प्राची मोराळे और उत्कर्ष भोसले ने किया तथा उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार माना।

Don`t copy text!