टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : सिंधी समाज और जैन समाज के लोगों को एक साथ लाने तथा सामाजिक स्नेह, आपसी प्रेम और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परफेक्ट डांस अकादमी एवं जैन सोशल ग्रुप, जलगांव के संयुक्त तत्वावधान में भव्य एक दिवसीय गरबा डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को शाम 5.30 बजे से सागर पार्क, जलगांव में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को बाबा हरदासराम पूज्य सिंधी पंचायत, डहरकी परिवार, जलगांव का अनमोल सहयोग प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में जलगांव की सांसद श्रीमती स्मिता ताई वाघ, जलगांव शहर के विधायक श्री सुरेश दामू भोले (राजूमामा) तथा जलगांव शहर की महापौर श्रीमती दीपमाला मनोज काले प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में श्री अश्विन तलरेजा एंकर के रूप में तथा श्री तुषार केसवानी डांस कोरियोग्राफर के रूप में सहभागी होंगे। साथ ही श्री गिरीश मोतीरामाणी एवं डॉ. राहुल उदासी की विशेष उपस्थिति रहेगी। सिंधी एवं जैन समाज के सभी लोगों से सहपरिवार बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गरबा का आनंद लेने और सामाजिक एकता का संदेश मजबूत करने की अपील आयोजकों की ओर से की गई है। कार्यक्रम की जानकारी 📅 दिनांक: 4 अक्टूबर 2026, रविवार ⏰ समय: शाम 5.30 बजे 📍 स्थान: सागर पार्क, जलगांव आयोजक: परफेक्ट डांस अकादमी एवं जैन सोशल ग्रुप, जलगांव अनमोल सहयोग: बाबा हरदासराम पूज्य सिंधी पंचायत, डहरकी परिवार, जलगांव Post navigation एमडी के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार; 2.13 लाख का माल जब्त जनआक्रोश मोर्चे के चलते जलगांव में यातायात मार्गों में अस्थायी बदलाव