भुसावल एमआईडीसी की NRJ Pharmachem कंपनी में भीषण आग जलगांव सहित विभिन्न अग्निशमन दलों के संयुक्त प्रयासों से आग पर पाया काबू भुसावल | प्रतिनिधि भुसावल एमआईडीसी परिसर स्थित NRJ Pharmachem Pvt. Ltd. कंपनी में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्लॉट नंबर D-69 में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग की तीव्रता को देखते हुए जलगांव सहित भुसावल, वरंगाांव, दीपनगर और वरंगाांव फैक्टरी के अग्निशमन बंबों को भी मौके पर बुलाया गया। सभी टीमों के संयुक्त प्रयासों के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली। पुलिस कंट्रोल रूम से रात 12 बजकर 54 मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। टीम के मौके पर पहुंचने तक कंपनी परिसर में आग काफी भड़क चुकी थी। आग की लपटें और धुएं के गुबार को देखते हुए स्थिति गंभीर नजर आ रही थी। इस दौरान घटनास्थल पर दो गायें मृत अवस्था में मिलीं। आग की बढ़ती तीव्रता को देखते हुए तत्काल अतिरिक्त अग्निशमन बंबों को बुलाया गया। इसके बाद जलगांव अग्निशमन दल, भुसावल नगर परिषद, वरंगाांव नगर परिषद, दीपनगर ताप विद्युत केंद्र तथा वरंगाांव फैक्टरी के अग्निशमन बंबों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। तेज लपटों और धुएं के बीच अग्निशमन जवानों ने लगातार पानी की बौछार करते हुए आग को फैलने से रोकने के प्रयास किए। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने में सफलता मिली। समय रहते आग को नियंत्रित किए जाने से बड़ा खतरा टल गया। इस अग्निशमन कार्रवाई में वा.चा. प्रदीप धनगर के साथ फायरमैन सौरभ चिकटे, विठ्ठल पाटील, अहत्तेशाम शेख, सुमित सावले और यश मनोरे ने सहभाग लिया। आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन संबंधित विभागों की जांच के बाद सामने आएगा। Post navigation रजत जयंती वर्ष में ‘पिंप्राळ्याचा राजा’ की पर्यावरणपूरक मूर्ति; 25 वर्षों की समाजसेवा की परंपरा कायम सेवा मंडल के सामने विसर्जन मार्ग के गड्ढों पर महापौर दीपमाला काले आक्रामक; ठेकेदार को फोन पर लगाई फटकार