झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : समाजसेवा के माध्यम से जलगांव शहर के लिए विभिन्न सामाजिक एवं सेवाभावी उपक्रम चलाने के उद्देश्य से स्थापित रोटरी क्लब ऑफ जलगांव कनेक्ट का शुभारंभ समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जलगांव शहर स्थित रोटरी के भैय्यासाहेब नथमलजी लुंकड़ सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी रोहन घुगे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी नितीन गणापुरे, रोटरी असिस्टेंट गवर्नर एड. सागर चित्रे, पूर्व प्रांतपाल डॉ. सिकची, नाना शेवाळे, राजेंद्र भामरे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर डिस्ट्रीक्ट प्रेसिडेंट डॉ. राजेश पाटील के हाथों रोहित आहुजा ने क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट पद की जिम्मेदारी संभाली। वहीं धनराज कासट एवं पुनीत तरलेजा ने चार्टर सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी स्वीकार की।

कार्यक्रम के दौरान चालू वर्ष के लिए क्लब के Board of Directors (BoD) का भी चयन किया गया। इसमें ट्रेजरर सीए सौरभ शाह, वाइस प्रेसिडेंट सरिता झावर के साथ पूनम वर्मा, योगेश सांखला, निकुंज अग्रवाल, विनीत आहुजा, दर्शन जैन, पराग बेदमुथा, मयूर ओसवाल, तुषार भांबरे, प्रकाश मुळे और डॉ. महेंद्र मल्ल का समावेश है।

उपविभागीय पुलिस अधिकारी नितीन गणापुरे तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतापराव पाटील को क्लब की ओर से मानद सदस्यता प्रदान की गई।

रोटरी क्लब ऑफ जलगांव कनेक्ट को शुरुआत से ही उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है। क्लब की सदस्य संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिसमें 11 महिला सदस्य भी शामिल हैं। आगामी समय में जलगांव शहर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सेवाभावी उपक्रमों के माध्यम से समाज के लिए अधिक से अधिक योगदान देने का संकल्प क्लब के सदस्यों ने व्यक्त किया।

नवीन क्लब के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर जरूरतमंदों के लिए कार्य करने तथा सामाजिक सेवा को और व्यापक बनाने का संकल्प इस अवसर पर वक्त किया गया

Don`t copy text!