जागरूक नागरिक, सुरक्षित डिजिटल भारत! जलगांव में साइबर अवेयरनेस इम्पैक्ट कार्यक्रम जलगांव : साइबर अपराधों के खिलाफ लड़ाई में जागरूक नागरिक ही सबसे बड़ी ताकत हैं, यह संदेश ब्राह्मण सभागृह में आयोजित साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस इम्पैक्ट कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम में साइबर वॉरियर विद्या विशाल सोनवणे और साक्षी तानाजी पाटील ने उपस्थित नागरिकों को साइबर सिक्योरिटी, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। साइबर अपराधियों द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न ठगी की पद्धतियों की जानकारी देते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई। व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग संबंधी विवरण और ओटीपी को सुरक्षित रखने के महत्व को भी समझाया गया। इस उपक्रम के लिए कार्यालय सचिव गणेश भगवान माळी ने सहयोग किया। संपूर्ण कार्यक्रम डॉ. आर. बी. आमले के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर नागरिकों को Quick Heal Foundation के Anti Fraud App के बारे में जानकारी दी गई। साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के लिए नागरिकों के मोबाइल में यह ऐप डाउनलोड कराया गया। साइबर सुरक्षा का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प इस अवसर पर व्यक्त किया गया। Post navigation गणेशोत्सव के मद्देनजर 14 लोगों पर जिला बदर की कार्रवाई विकास कार्यों को लेकर पालकमंत्री गुलाबराव पाटील के अधिकारियों को समयबद्ध ‘एक्शन प्लान’ के निर्देश