परिवार उज्जैन गया, चोरों ने घर पर बोला धावा; 24 घंटे में 31 लाख की चोरी का पर्दाफाश!

रामेश्वर कॉलोनी में घरफोड़ चोरी का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

जलगांव : परिवार के उज्जैन दर्शन के लिए बाहर जाने का फायदा उठाकर रामेश्वर कॉलोनी स्थित बंद मकान में सेंध लगाने वाले दो आरोपियों को एमआईडीसी पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 31 लाख 26 हजार 800 रुपये कीमत के 208 ग्राम सोने और 28 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

परिवार उज्जैन गया और चोरों ने साधा मौका
रामेश्वर कॉलोनी निवासी संगीता घुगे अपने परिवार के साथ उज्जैन, मध्य प्रदेश दर्शन के लिए गई थीं। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। 27 अगस्त की रात 3.30 बजे से 28 अगस्त की रात 3.30 बजे के बीच मकान के दरवाजे की कुंडी और ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और सोने के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए।परिवार के वापस लौटने पर चोरी का पता चला। इसके बाद एमआईडीसी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

CCTV और तकनीकी जांच से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे ने एमआईडीसी पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक बबन आव्हाड को आरोपियों की तलाश कर चोरी का माल बरामद करने के निर्देश दिए।पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रकांत धनके के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही CCTV फुटेज, तकनीकी जांच और गोपनीय जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने विशाल मुरलीधर दाभाडे (25) और जितेंद्र मुरलीधर दाभाडे (27), दोनों निवासी रामेश्वर कॉलोनी, जलगांव को हिरासत में लिया।

31 लाख से अधिक का माल बरामद
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से चोरी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। उनके कब्जे से गले के हार, मिनी पाटली, फैंसी शॉर्ट पाटली, कालेमणी पाटली, टॉप्स, विभिन्न डिजाइन की अंगूठियां, नथ और चांदी के जोड़वे सहित आभूषण बरामद किए गए।पुलिस ने कुल 31 लाख 26 हजार 800 रुपये कीमत के 208 ग्राम सोने और 28 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पुलिस अधीक्षक संदीप गावीत और जळगांव उपविभागीय पुलिस अधिकारी नितीन गणापुरे के मार्गदर्शन में की गई।एमआईडीसी पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक बबन आव्हाड के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रकांत धनके, ग्रेड पुलिस उपनिरीक्षक विजयसिंग पाटील, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल रामकृष्ण पाटील, रमेश चौधरी, किरण चौधरी, पुलिस नाइक प्रदीप चौधरी तथा पुलिस कॉन्स्टेबल रमाकांत साळुंखे, नितीन ठाकूर, राहुल घेटे, गणेश टेकर, किरण पाटील, शशिकांत मराठ, ललित नारखेडे, विशाल कोळी, योगी घुगे और सुभाष साबळे ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Don`t copy text!