अमर शहीद संत कंवरराम वर्सी महोत्सव २९ अक्टूबर से जलगाँव में चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम; १ नवंबर को पल्लव साहब जलगाँव (प्रतिनिधि): अमर शहीद संत कंवरराम ट्रस्ट, जलगाँव की ओर से ‘वर्सी महोत्सव २०२६’ का आयोजन किया गया है। यह धार्मिक महोत्सव २९, ३० व ३१ अक्टूबर तथा १ नवंबर के दौरान आयोजित होगा। ट्रस्ट की ओर से इस महोत्सव में श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में जलगाँव पहुँचने की अपील की गई है। महोत्सव के दौरान भोग साहब तथा पल्लव साहब के साथ-साथ विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। संत कंवरराम की स्मृति को नमन करने और इस भक्तिमय माहौल में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत साईं देवी दास के कर-कमलों द्वारा की गई। इस अवसर पर रमेश मतानी, राजू आडवाणी, विजय दारा, भगत बालानी और राजकुमार प्रथयानी, गिरीश मोतिरामानी ,राकेश मोतिरामानी सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। “अगर सुकून चाहते हैं तो जलगाँव चले आना, रहमत है बाबा की, उनकी रहमत ले जाना,” इस भक्तिपूर्ण संदेश के साथ अमर शहीद संत कंवरराम ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से वर्सी महोत्सव में उपस्थित रहने का भावभीना आग्रह किया है। Post navigation डांभुर्णी के बीच चौक में हवाई फायरिंग; सरपंच गिरफ्तार गणेशोत्सव के लिए आधिकारिक बिजली कनेक्शन लें