टीम झुलेलाल न्यूज । २२ जनवरी २०२६ । सिंधी समाज को समर्पित, समाज के धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक एवं सूचनात्मक विषयों को प्राथमिकता देने वाला हिंदी वेब पोर्टल JhulelalNews.com एवं यूट्यूब चैनल का आज औपचारिक शुभारंभ किया गया।

यह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म देश-विदेश में बसे सिंधी समाज की समस्याओं, उपलब्धियों, विचारों और गतिविधियों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। धार्मिक समाचार, व्यापार से जुड़ी जानकारी, समाजोपयोगी खबरें, विशेष मुलाकातें (इंटरव्यू) और प्रेरणादायी कार्यक्रम इस पोर्टल की प्रमुख विशेषताएं रहेंगी।

JhulelalNews.com के संचालक सुमीत तेजवानी, जितेंद्र भागवानी और तुषार (टिंकू) तलरेजा हैं। संचालकों ने बताया कि यह पोर्टल पूरे भारत ही नहीं, बल्कि विश्वभर में फैले सिंधी समाज की एकजुट आवाज बनने का संकल्प लेकर शुरू किया गया है।

साईं झुलेलाल साहब, संत बाबा हरदासराम साहब सहित समस्त संत महापुरुषों के आशीर्वाद से इस वेब पोर्टल और यूट्यूब चैनल की आज शुभ शुरुआत की गई। संचालकों ने विश्वास व्यक्त किया कि संतों की कृपा और समाज के सहयोग से यह माध्यम सिंधी समाज के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डिजिटल युग में समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी तक संस्कृति, परंपरा व सामाजिक सरोकारों को पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया JhulelalNews.com आने वाले समय में सिंधी समाज का भरोसेमंद और प्रभावशाली मीडिया प्लेटफॉर्म बनेगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है।

Don`t copy text!