टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : रावेर पुलिस स्टेशन के अपराध जांच दल ने गोमांस बिक्री की सूचना पर आभोडा गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि एक संदिग्ध पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 60 हजार रुपये कीमत का लगभग 300 किलो गोमांस, कुल्हाड़ी और चाकू जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि आभोडा गांव के बस स्टैंड क्षेत्र में गोवंश की कथित रूप से हत्या कर गोमांस की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर 7 अगस्त 2026 की सुबह रावेर पुलिस के अपराध जांच दल ने बस स्टैंड परिसर में छापा मारा। पुलिस को एक व्यक्ति अपने घर में कथित रूप से गोवंश की हत्या कर मांस काटते हुए मिला। पुलिस ने मौके से उस्मान हसन कुरैशी (48), निवासी आभोडा बु. को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से करीब 300 किलो गोमांस, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये, एक कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किए गए। बरामद मांस के नमूने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत पाटील की मौजूदगी में लिए गए और नियमानुसार निस्तारण किया गया। दूसरी जगह भी मिली गोमांस बिक्री की सूचना कार्रवाई के दौरान पुलिस दल को आभोडा गांव के चावड़ी क्षेत्र में भी अवैध रूप से गोमांस बिक्री किए जाने की सूचना मिली। पुलिस वहां पहुंची तो एक व्यक्ति अपने घर में कथित रूप से गोवंश की हत्या कर गोमांस बेचता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को आते देखकर संदिग्ध इरफान रहमान उर्फ लंगड़्या कुरैशी (32), निवासी आभोडा गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर से भी करीब 300 किलो गोमांस, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये, एक कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किए। इस मांस के नमूने भी पशु चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में लिए गए और नियमानुसार निस्तारण किया गया। जांच के दौरान पुलिस को आभोडा के आठवड़े बाजार क्षेत्र में तीन गोवंश संदिग्ध परिस्थितियों में बंधे हुए मिले। पुलिस के अनुसार, इन गोवंश को कथित रूप से वध के उद्देश्य से रखा गया था। इनकी अनुमानित कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने उन्हें आगे की देखभाल के लिए गोशाला भेजने की व्यवस्था की। एक गिरफ्तार, एक फरार; मामला दर्ज इस कार्रवाई के संबंध में रावेर पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार संदिग्ध की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में और किसी व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं, इसकी भी गहन जांच की जा रही है। साथ ही अवैध गोवंश वध के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई करने की बात पुलिस ने कही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पुलिस अधीक्षक संदीप गावीत और फैजपुर विभाग के पुलिस उपअधीक्षक अनिल बडगुजर के मार्गदर्शन में रावेर पुलिस निरीक्षक संदीप पाटील, पुलिस उपनिरीक्षक मनोज महाजन तथा अपराध जांच दल के कर्मचारियों ने की। Post navigation मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में बदलाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल निजी अस्पताल में गंभीर मरीज को नहीं मिली उम्मीद, सरकारी अस्पताल में इलाज से स्वास्थ्य में सुधार