टीम झूलेलाल न्यूज 06 जनवरी 2026 अमरावती। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता एवं सिंधी समाज के गौरव श्री चंद तेजवानी जी को अमरावती नगर निगम का नया महापौर (मेयर) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है, बल्कि सिंधी समाज में भी हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त है, श्री तेजवानी जी को यह जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और लोकप्रियता को देखते हुए सौंपी गई है, उनके महापौर बनने से अमरावती के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा नेताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Don`t copy text!