अमलनेर में तड़के एलसीबी की बड़ी कार्रवाई; अवैध गोवंश वध पर बड़ा शिकंजा दो स्थानों पर एक साथ छापे; 11 हिरासत में, 6 फरार, 4.73 लाख रुपये का माल जब्त अमलनेर | संवाददाता जलगांव स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने तड़के योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए अमलनेर के पारधीवाड़ा और जापान जिन इलाके में अवैध गोवंश वध के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 6 आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने भारी मात्रा में गोवंश का मांस, वध में इस्तेमाल होने वाले हथियार और अन्य सामान जब्त किया तथा तीन जीवित बैलों को सुरक्षित बचाकर गोशाला भेज दिया। सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली इस विशेष कार्रवाई में पुलिस ने दोनों स्थानों पर एक साथ दबिश दी। मौके से हसनखान गुलाबखान पठान (65), मोहसीनखान हसनखान पठान (35), फराजखान हमीदखान कुरैशी (20), अर्शदखान अजीजखान कुरैशी (48), रियाज अहमद अब्दुल शकूर कुरैशी (55), तनवीर शेख ताहेर कुरैशी (41), जावेदखान सुलेमानखान कुरैशी (50), अब्दुल शेख नूरा कुरैशी (50), अजीज शेख नजीर कुरैशी, अल्ताफखान अजीजखान कुरैशी (56) तथा शरीफ शेख अकबर कुरैशी (25) को हिरासत में लिया गया। वहीं इकबाल शेख, जहांगीर शेख, आरिफ अजीज कुरैशी, जाबिर खान अब्बासखान कुरैशी, जहीरखान जाबिरखान कुरैशी और शरीफ खान मजीदखान कुरैशी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने विभिन्न आयु वर्ग के गोवंश का लगभग 1,575 किलोग्राम मांस, जिसकी अनुमानित कीमत 3.15 लाख रुपये है, जब्त किया। इसके अलावा 4 लोहे की कुल्हाड़ियां, 9 चाकू, 6 कोयते, 2 वजन कांटे सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 3.18 लाख रुपये आंकी गई है। जापान जिन क्षेत्र स्थित एक शेड से 12 से 16 वर्ष आयु के तीन सफेद देसी बैलों को भी मुक्त कराया गया, जिनकी अनुमानित कीमत 1.55 लाख रुपये बताई गई है। इन्हें सुरक्षित रूप से गोशाला भेज दिया गया। इस कार्रवाई में जब्त सामग्री और बचाए गए पशुओं की कुल कीमत 4.73 लाख रुपये है। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदेश वाठोरे की मौजूदगी में गोवंश के मांस के नमूने रासायनिक विश्लेषण (सीए) के लिए सीलबंद किए। शेष मांस को अमलनेर नगर परिषद की सहायता से पंचनामा कर गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है तथा फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें जुटी हुई हैं। Post navigation जळगाव में एफडीए (FDA) का बड़ा एक्शन; ‘विवेक कॉलोनी’ से ६० हजार का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, एक गिरफ्तार! मृग बहार फल फसल बीमा योजना के लिए 14 जुलाई तक करें आवेदन