जन्मदिन पर सेवानिवृत्त सैनिक ने पेश की मिसाल, जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की निःशुल्क अध्ययन सामग्री पाचोरा प्रतिनिधि पाचोरा तहसील के कुरंगी गांव में समाजसेवा के प्रति समर्पित सेवानिवृत्त सैनिक भास्कर नत्थू पाटील ने अपने जन्मदिन को अनोखे अंदाज में मनाते हुए जिला परिषद विद्यालय के 100 जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरित की। उनके इस प्रेरणादायी कार्य की गांवभर में सराहना हो रही है। 1 जुलाई 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के प्रतिष्ठित नागरिक, समाजसेवी और शिक्षा प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर भास्कर पाटील ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि मराठी माध्यम की विद्यालयों में शिक्षा की मजबूत नींव रखी जाए, तो विद्यार्थियों का भविष्य भी मजबूत बनता है। उन्होंने भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की हर संभव सहायता करने का संकल्प व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री देसले ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन गांव के मीडिया पत्रकार अजय जैसवाल ने किया। भास्कर पाटील द्वारा जन्मदिन के अवसर पर किया गया यह सेवा कार्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। Post navigation मोबाइल हैक कर किसान से 95 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी बहिणाई वरिष्ठ नागरिक महिला संघ का 18वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया