जिला अधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय में निजी भू-मापक पद के लिए आवेदन आमंत्रित इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों से आवेदन करने की अपील जलगांव, जिला अधीक्षक भूमि अभिलेख, जलगांव के अधीनस्थ कार्यालय में मापन कार्य के लिए निजी संस्था के माध्यम से निजी भू-मापक (Private Surveyor) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा अथवा आईटीआई संस्थान से सर्वेयर (Surveyor) कोर्स उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र के साथ आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज संलग्न कर जिला अधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय परिसर, जलगांव में संपर्क कर आवेदन जमा कर सकते हैं। यह जानकारी जिला अधीक्षक भूमि अभिलेख काशीनाथ मोरे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। Post navigation जलगांव में सड़क निर्माण से पहले समुचित योजना बनाने की मांग डायल 112 सेवा में जळगांव पुलिस की शानदार उपलब्धि; नासिक परिक्षेत्र में प्रथम स्थान