जिला परिषद करेगी साढ़े पांच लाख पौधों का रोपण

जलगांव : इस वर्ष राज्य सरकार की ओर से जिला परिषद को 5 लाख 59 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया है। जिले की 1,168 ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।

हालांकि, मानसून में देरी होने के कारण अभी तक अभियान की शुरुआत नहीं हो सकी है। इसके बावजूद वृक्षारोपण के लिए गड्ढे खोदने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पौधों की उपलब्धता के लिए शासकीय नर्सरी तथा वन विभाग से पौधे मंगाए जाएंगे।

जिला परिषद के ग्राम पंचायत विभाग द्वारा अभियान की विस्तृत योजना तैयार की गई है। इसके तहत स्कूलों, महाविद्यालयों और ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इसी माह वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिले में अच्छी बारिश होने के बाद ग्राम पंचायतों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्र का विस्तार किया जा सके।

Don`t copy text!