टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ, मुंबई की जलगांव जिला इकाई तथा प्रज्ञावंत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जलगांव जिले के पत्रकारों के बच्चों एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत कक्षा 1 से 10वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपियां, कंपास बॉक्स, पेंसिल किट सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री निःशुल्क प्रदान की जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह उपक्रम शुरू किया गया है। आयोजकों ने जलगांव जिले के पत्रकारों के बच्चों एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों से इस योजना का लाभ लेने हेतु अपना पंजीकरण कराने का आह्वान किया है। पंजीकरण के लिए विद्यार्थी का नाम, कक्षा, विद्यालय का नाम, अंकसूची (मार्कशीट), अभिभावक का नाम तथा संपर्क नंबर की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से 9021969100 पर भेजनी होगी। पंजीकरण पूर्ण होने के बाद संबंधित विद्यार्थियों को सामग्री वितरण कार्यक्रम की तिथि, समय एवं स्थान की जानकारी अलग से प्रदान की जाएगी। महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ, मुंबई तथा प्रज्ञावंत फाउंडेशन ने अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। Post navigation महायुति की जीत के लिए भाजपा पार्षदों की बैठक, नंदकिशोर महाजन को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का संकल्प विधायक अमोल जावळे के जन्मदिन पर शासकीय मेडिकल कॉलेज में वृक्षारोपण