टीम : झूलेलाल न्यूज़ 30 जनवरी “जलगांव शहर के सिंधी कॉलोनी इलाके में स्थित पूज्य सेवा मंडल के सामने वाली सड़क पिछले काफी समय से बदहाली का शिकार थी। सड़क पर जगह-जगह इतने बड़े गड्ढे हो चुके थे कि यहां से गुजरने वाले नागरिकों और श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ‘झुलेलाल न्यूज’ ने इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए, सड़क की दयनीय स्थिति को प्रमुखता से दिखाया था। हमारी खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर संज्ञान में आते ही स्थानीय पार्षद प्रकाश बालानी ने तुरंत सक्रियता दिखाई और अपने निजी खर्च से इस सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवाया। शुक्रवार सुबह सड़क के गड्ढों को भरकर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई के बाद अब इस मार्ग से गुजरना सुरक्षित हो गया है, जिसके लिए स्थानीय निवासियों ने पार्षद प्रकाश बालानी का आभार व्यक्त किया है।” Post navigation जलगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए BJP और शिंदे ग्रुप को कितने एप्लीकेशन मिले? गर्जना महाराष्ट्र ग्रामीण पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने चेतन वाणी