टीम झूलेलाल न्यूज़ । 29 जनवरी 2026 । हिंदुओं का इतिहास शौर्य का है, पराक्रम का है। हिंदू धर्म पर कितने भी आघात हुए हों, फिर भी यह चिरंतन धर्म समाप्त नहीं हुआ है और भविष्य में भी नहीं होगा। इसका कारण है कि जब रावण जन्म लेता है, तब राम भी जन्म लेते हैं। जब कंस जन्म लेता है, तब कृष्ण भी अवतार लेते हैं, जब औरंगजेब जन्म लेता है, तब छत्रपति शिवाजी महाराज भी जन्म लेते हैं। हमें केवल अच्छे-बुरे की लड़ाई में सत्प्रवृत्तियों के पक्ष में अर्थात धर्म के पक्ष में खड़ा होना है। जब हिंदू संगठित रूप से धर्महित के लिए, राष्ट्रहित के लिए कार्य करेंगे, तब धर्मविजय निश्चित है। उसी प्रकार धर्माधिष्ठित कल्याणकारी ‘हिंदू राष्ट्र’ की स्थापना करने के लिए अर्थात रामराज्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए रविवार दि. 1 फरवरी को शाम 5 बजे मानराज पार्क स्थित श्रीराम मंदिर संस्थान के मैदान पर ‘हिंदू राष्ट्र जागृति सभा’ का आयोजन किया गया है, ऐसी जानकारी हिंदू जनजागृति समिति के उत्तर महाराष्ट्र संगठक श्री प्रशांत जुवेकर ने दी। सभा के उपलक्ष्य में पद्मालय विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार परिषद में वे बोल रहे थे। उनके साथ प. पू. महामंडलेश्वर जनार्दन हरिजी महाराज, सनातन संस्था के सद्गुरु नंदकुमार जाधव, विश्व हिंदू परिषद के देवगिरी प्रांत के ललित चौधरी, सकल हिंदू समाज के राकेश लोहार और समिति के जलगांव शहर समन्वयक गजानन तांबट ने परिषद को संबोधित किया। हिंदू समाज का प्रभावी संगठन हो, इसके लिए सभा ! प. पू. महामंडलेश्वर जनार्दन हरिजी महाराज हिंदू समाज का प्रभावी संगठन हो, इस उद्देश्य से आयोजित की गई इस सभा में जलगांव के अधिकाधिक हिंदुओं को उपस्थित रहना चाहिए, तथा इन सभाओं के माध्यम से हिंदू धर्म का आचरण करने से होने वाले लाभ, इन सब बातों का प्रचार करने के लिए या वीडियो के माध्यम से लोगों तक, व्यापक लाभ के लिए सभी हिंदुओं तक पहुंचना चाहिए, ऐसा आवाहन प. पू. महामंडलेश्वर जनार्दन हरिजी महाराज ने किया। सम्मेलन से सनातन संस्था की ओर से धर्म, अर्थ, अध्यात्म, देवता, गुण – स्वभाव, बालसंस्कार, आचारधर्म, व्यक्तिगत विकास, आयुर्वेद आदि अनेक विषयों पर टेक्स्ट बुक तथा ऑनलाइन पद्धति द्वारा पढ़ाए जाने वाले, व्यापक लाभ के महामंडलेश्वर जनार्दन हरिजी महाराज ने अपने अनुभव बताए, तथा वे वेद मातम या राष्ट्रीय गोरक्षा 40 वर्षों से हरियाणवी पद्धति से उपयोग करके 10 हजार से अधिक धर्म प्रेमी भक्त एकत्र करने के लिए बड़े महाराज का गायन करने वाले, ऐसे सकल हिंदू समाज के राकेश लोहार ने भी संबोधित किया। यह सभी संतत्व प्राप्त करने के लिए 30 वर्ष से ज्यादा पुरानी देसी गायों से अडे घोडा लैटरेट कॉल मनोज कुमार ने सिद्धा अनुभव बताया, सनातन संस्था के सद्गुरु स्वामी खादरे, हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता वीरेंद्र ईश्वरकर जी और हिंदू जनजागृति समिति के उत्तर महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख गुरव ने सभा को संबोधित किया। इस साल सभा में प्रदर्शनी में शिवकालीन शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। रविवार 1 फरवरी को दोपहर 2 बजे इसका उद्घाटन होगा और सोमवार 2 फरवरी को दोपहर 1 बजे तक यह प्रदर्शनी देखने के लिए उपलब्ध होगी। जलगांवकर शिवप्रेमी नागरिकों के साथ-साथ स्कूली छात्रों को भी इसका लाभ उठाना चाहिए, ऐसा आह्वान समिति के शहर समन्वयक श्री गजानन तांबट ने किया। 31 जनवरी को सुबह वाहन फेरी! राज्य के उपमुख्यमंत्री का आकस्मिक दुखद निधन होने के कारण राज्य में 30 जनवरी तक दुखवटा पाला जा रहा है। इस पृष्ठभूमि पर सभा के प्रसार के निमित्त 30 जनवरी को आयोजित की गई वाहन फेरी 31 जनवरी को सुबह 10 से 12 के बीच होगी। बिग बाजार (नेहरू चौक) से फेरी शुरू होकर छत्रपति शिवराय स्मारक चौक पिंप्राला में समाप्त होगी। Post navigation बाबा नगर और सालार नगर में जलजमाव से राहत की उम्मीद, चेतन शिरसाले ने किया निरीक्षण जलगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए BJP और शिंदे ग्रुप को कितने एप्लीकेशन मिले?