आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों के लिए जलगांव में आचार संहिता कक्ष शुरू विधान परिषद चुनाव 2026 की पृष्ठभूमि में प्रशासन सतर्क, नागरिकों से शिकायत दर्ज कराने की अपील जलगांव I संवाददाता महाराष्ट्र विधान परिषद के जळगांव स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के मद्देनज़र जिले में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय, जळगांव में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. श्रीमंत हारकर की अध्यक्षता में आचार संहिता कक्ष की स्थापना की गई है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान यदि कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता दिखाई दे अथवा उससे संबंधित कोई शिकायत हो, तो नागरिकों से आचार संहिता कक्ष से संपर्क करने की अपील प्रशासन की ओर से की गई है। आचार संहिता के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिले में 33 वीडियो सर्विलांस टीम तथा 33 फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों की नियुक्ति की गई है। ये टीमें पूरे जिले में लगातार निगरानी रखेंगी तथा आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आचार संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायतों के लिए नागरिक 0257-2220600 दूरभाष क्रमांक पर अथवा adcjalgaon@gmail.com ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं, ऐसी जानकारी आचार संहिता कक्ष के नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. श्रीमंत हारकर ने दी। Post navigation फाली से कृषि क्षेत्र में आएंगे दीर्घकालीन सकारात्मक बदलाव : अथांग जैन भारतीय कृषि के भविष्य के असली नायक ‘फाली’ से निकलेंगे: अशोक जैन